अजब गजब: फल काटने वाले चाकू से ही पेशेंट का किया ऑपरेशन, साथी डॉक्टर्स रह गए सन्न

फल काटने वाले चाकू से ही पेशेंट का किया ऑपरेशन, साथी डॉक्टर्स रह गए सन्न
  • जल्दबाजी में किया ऑपरेशन
  • स्विस नाइफ से ही फाड़ डाली पेशेंट की छाती
  • साथी डॉक्टर्स रह गए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान के बाद डॉक्टर्स को दूसरा जीवनदाता माना जाता है। जिसकी एक ही वजह है कि इश्वर जिंदगी देते हैं और डॉक्टर खत्म होती हुई जिंदगी को बचाते हैं। कैसी भी समस्या हो डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद हम उम्मीद जगा लेते हैं कि डॉक्टर के पास पहुंचने पर हर समस्या ठीक हो जाएगी। वहीं अगर डॉक्टर भरोसे को तोड़ दें तो क्या हो? एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें डॉक्टर ने एक पेशेंट की कॉम्प्लेक्स सर्जरी को भी बड़े ही कैजुअल अंदाज में लिया। जिससे साथी डॉक्टर्स काफी घबरा गए थे।

क्या हुआ ऐसा?

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राइटन के रॉयल ससेक्स हॉस्पिटल का मामला सामने आया है। जहां पर डॉक्टर ने एक मरीज का ऑपरेशन करने के लिए स्टर्लाइज ब्लेड नहीं मिला तो उसने स्विस नाइफ से ही पेशेंट का ऑपरेशन कर दिया। जिससे वो लंच के दौरान फट काटता है। अधिकांश लोगों के पास फोल्डेबल चाकू होती है लेकिन कोई सर्जन कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करेगा।

घबरा गए साथ के डॉक्टर्स

जो प्रोफेसर उस समय वहां मौजूद थे उन्होंने बताया कि वो देखकर चौंक गए कि डॉक्टर पेननाइफ इस्तेमाल कर रहा था। क्योंकि पेननाइफ स्टर्लाइज भी नहीं होता और ये ऑपरेशन इक्विपमेंट भी नहीं है। हालांकि, पेशेंट खतरे से तो बाहर है लेकिन डॉक्टर ने बाद में बताया कि ये एमरजेंसी केस था। जिसके चलते डॉक्टर ने स्विस चाकू से ही सर्जरी कर दी थी लेकिन ये सही काम नहीं है।

Created On :   3 Oct 2024 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story